गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित अतिथि गृह में रोटरी क्लब श्रीनगर का 21वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर क्लब के जिला गवर्नर मनीष शारदा ने क्लब के कार्योँ की सराहना कर क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदियाल और सचिव राहुल कपूर को बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया। जबकि रोटरी के विगत चार वर्षोँ के कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को बेस्ट क्लब के अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर 10 लोगों को रोटरी पिन पहनाकर क्लब में शामिल किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संचालक खिलेंद्र चौधरी सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।