फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम, इस बार चार गुना अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

Sun, 26 Jun 2022 02:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अधिकारी ने कहा कि इस साल अमरनाथ यात्रा पर खतरे की आशंका बढ़ गई है। हमें आमतौर पर हर साल यात्रा को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के बारे में सूचनाएं मिलती हैं, लेकिन इस साल ऐसी और भी सूचनाएं हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस बार तीन से चार गुना अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, क्योंकि आतंकवादी हमले का इनपुट मिला है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इस साल अमरनाथ यात्रा पर खतरे की आशंका बढ़ गई है। हमें आमतौर पर हर साल यात्रा को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के बारे में सूचनाएं मिलती हैं, लेकिन इस साल ऐसी और भी सूचनाएं हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसी के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम यात्रियों की संख्या में लगभग दो से तीन गुना वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों सहित बाहरी मजदूरों की हाल ही में हुई लक्षित हत्याओं के बाद सुरक्षा इंतजामों में बढ़ोतरी की गई है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के प्रशासन ने सभी प्रयास किए हैं। 

यात्रा में जवानों की अतिरिक्त तैनाती के अलावा ड्रोन निगरानी और आरएफआईडी टैग भी तीर्थयात्रियों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि बिना किसी घटना के यात्रा को सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें