फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भीड़ जुटाने को पुलिस का उपयोग कर रही सरकार’

Sat, 07 Nov 2015 01:42 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने फिर पीडीपी-भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस बार श्रीनगर में आयोजित मोदी की रैली की तैयारियों के लिए सरकार पर आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की है। उमर ने कहा कि उनके सहयोगियों की सुरक्षा कम कर दी गई है। उन पुलिसकर्मियों और अन्य को मोदी की रैली में भाग लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रैली के लिए सरकारी मशीनरी भी प्रयोग में लाई जा रही है, जो गलत है। उन्होंने यह सब बातें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखी हैं। पहले ट्वीट में उमर ने लिखा है, ‘सहयोगियों ने मुझे बताया कि उनके जेके पुलिस गार्ड काफी कम कर दिए गए हैं और उन कर्मियों को रैली में भाग लेने के लिए आदेश दिए हैं।’ कहा कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए नंबर बनाने के लिए ऐसे ही निर्देश एसपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व दैनिक वेतन भोगियों को दिए गए हैं, क्योंकि पीडीपी कार्यकर्ता अनिच्छुक हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें