फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता रैली विफल करने को रहेंगी सख्त पाबंदियां

Fri, 06 Nov 2015 01:18 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को अलगाववादियों द्वारा प्रस्तावित एकता रैली को ध्यान में रखते हुए सख्त पाबंदियां लागू की जाएंगी। एक अधिकारी के अनुसार श्रीनगर के पुराने शहर के पांच थाना क्षेत्र सफाकदल, एमआर गंज, खान्यार, नौहट्टा और रैनावारी के साथ-साथ लाल चौक से सटे माइसूमा इलाके में सख्त पाबंदियां रहेंगी।
विज्ञापन


किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती भी रहेगी। अलगाववादियों द्वारा एकता रैली का आह्वान वर्ष 1947 में जम्मू में नरसंहार के दौरान मारे गए लोगों की याद में किया जा रहा है।

आतंकी संगठन अल-उमर मुजाहिदीन के चीफ मुश्ताक जरगर द्वारा भी एक न्यूज एजेंसी को बयान जारी कर लोगों से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही सात नवंबर को प्रधानमंत्री के दौरे के खिलाफ ब्लैक आउट करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें