फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: अनंतनाग में आतंकियों ने की अपहृत जवान की हत्या, जंगल में मिला शव, शव पर थे गोलियों के निशान

Wed, 09 Oct 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह दुखद घटना है, और हम जवान के परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
हिलाल अहमद भट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र से अपहृत टेरिटोरियल आर्मी (टीए) जवान हिलाल अहमद भट की आतंकियों ने हत्या कर दी है। सुरक्षाबलों ने उतरुसू जंगल से जवान का शव बरामद कर लिया है। भट के शव पर गोलियों के निशान भी थे।

विज्ञापन


इससे पहले घाटी में सेना की कमान संभालने वाली चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा था कि खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 8 अक्तूबर को काजवान वन क्षेत्र में संयुक्त आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन रात भर जारी रहा क्योंकि जवान भी लापता हो गया था। जंगल से जवान का शव बरामद हुआ। शव परिजनों को सौंप दिया है। जवान की मौत के कारणों की जांच जारी है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह दुखद घटना है, और हम जवान के परिवार के साथ खड़े हैं। हिलाल अहमद भट के योगदान और बलिदान को याद करते हुए, स्थानीय समुदाय ने उनकी वीरता को सलाम किया है। जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जानकारी के अनुसार भट के परिवार में उसकी पत्नी, पांच साल का बेटा अजान और एक नवजात बेटी है। 
विज्ञापन


छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटते कर लिया था अपहरण 
भट को मंगलवार को आतंकवादियों ने उस समय अगवा कर लिया, जब वह छुट्टी के बाद ड्यूटी पर वापस जा रहा था। एक पड़ोसी मोहम्मद शफी ने कहा, हमने रात में ही उसके अपहरण की खबर सुनी थी। सुबह शव बरामद होने की खबर मिली। बहुत दुख है। वह छुट्टी के बात ड्यूटी पर निकला था लेकिन रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया। इन्साफ मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें