फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी साजिश नाकाम, 30 किलो आईईडी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के बाहरी इलाके टेंगपोरा में डॉग स्क्वायड ने नेशनल हाईवे के पास प्लांट की गई करीब 30 किलो आईईडी बरामद की है। सेना के अनुसार समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन

सेना द्वारा जारी किये गए बयान के अनुसार एक सूचना पर गांदरबल स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, जेकेपी और सीआरपीएफ ने सोमवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र टेंगपोरा में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान 30 किलो वजन वाली आईईडी बरामद की गई। इस आईईडी को सेना के बम निरोधक दस्ते ने मंगलवार को निष्क्रिय कर दिया। सेना ने बताया कि आईईडी की बरामदगी से घाटी में आतंकवादियों के नापाक मंसूबे विफल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें