फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर दागा ग्रेनेड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पर ग्रेनेड हमला किया। फिर फायरिंग कर आतंकी फरार हो गए। हमले में कोई जवान हताहत नहीं हुआ। आतंकियो की तलाश में आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सोपोर के दरूसू में पुलिस टीम पर ग्रेनेड दागा। इसके बाद फायरिंग की। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया तो आतंकी भाग निकले। हमले से इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आतंकियों की तलाश में सेना की 22 और 32 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। देर शाम खबर लिखे जाने तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें