फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों को द्रास में दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/द्रास। कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ पर लद्दाख के द्रास स्थित युद्ध स्मारक पर उप राज्यपाल आरके माथुर ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उनका द्रास दौरा रद्द करना पड़ा। राष्ट्रपति ने द्रास की जगह उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित वॉर मेमोरियल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन

श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल एमरन मुसावी ने बताया कि ऑपरेशन विजय की जीत और कारगिल युद्ध में शहीद हुए रणबांकुरों को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। कर्नल मुसावी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इस बार स्वर्णिम विजय वर्ष विक्टरी फ्लेम भी द्रास पहुंची है। यह आयोजन पाकिस्तान पर वर्ष 1971 में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। कारगिल बलिदान स्तंभ पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने स्वर्णिम विजय वर्ष विक्टरी फ्लेम की अगवानी की। इस अवसर पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, 14वींकोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन, 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और 16वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्रा कुमार समेत वीरता पुरस्कार विजेता, वीर नारियां व शहीदों के परिवार सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें