फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सोपोर और बारामुला में पकड़े गए आतंकी मददगार, सीमा पार आतंकी आकाओं के संपर्क में थे दोनों

Wed, 28 Feb 2024 03:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

सोपोर में पुलिस, सेना की 22आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ की सयुंक्त टीम ने आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के सोपोर में पुलिस, सेना की 22आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ की सयुंक्त टीम ने आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान आरिफ हुसैन भट पुत्र अली मोहम्मद भट निवासी मुंडजी बोमई के तौर पर हुई है। आरिफ सीमा पार आतंकवादी आकाओं के साथ लगातार संपर्क में था।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने अपने आतंकवादी संबंधों को स्वीकार किया है और उसके खुलासे के आधार पर एक हथगोला बरामद किया गया है। तदनुसार, यूए (पी) ए की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला एफआईआर संख्या 04/2024 पुलिस स्टेशन बोमी में दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।

बारामुला में लश्कर से जुड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, गोला बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पट्टन क्षेत्र में आतंकवादी मूवमेंट के एक विशिष्ट इनपुट पर बारामुला पुलिस, द्वितीय बटालियन एसएसबी और सेना की 29 आरआर ने चिनार क्रॉसिंग पट्टन पर एक संयुक्त नाका स्थापित किया।

चेकिंग के दौरान नाका पॉइंट की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सुरक्षा बलों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया। 

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मेहराजुद्दीन भट पुत्र मंजूर अहमद भट निवासी मुंडयारी पट्टन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। इस संबंध में यूए (पी) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पट्टन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें