फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों की अपहरण के बाद हत्या कर सलीम ने फैलाया था आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का खूंखार कमांडर सलीम पारे पांच मई 2018 को शाहगुंड हाजिन में बशीर अहमद डार और उसके भाई गुलाम हसन डार की हत्या, 16 मई 2018 को पारे मोहल्ला हाजिन में हिलाल अहमद पारे की हत्या सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल था। इसके अलावा, वह हाजिन इलाके में कई नागरिकों की गला रेतने में भी शामिल था। वह इलाके में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए सक्रिय आतंकवादियों भी पहुंचाता था। इसके अलावा आतंकी सलीम ने मुखबिरों के नाम पर नागरिकों का अपहरण के बाद उनकी हत्या कर आतंक फैलाया था। वह हाजिन और उसके आसपास के इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी ठिकानों को फिर से सक्रिय करने में शामिल था।
विज्ञापन

आईजीपी कश्मीर ने मीडिया के साथ साझा किया कि पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज उर्फ हमजा 10 दिसंबर 21 को गुलशन चौक बांदीपोरा में हाल ही में दो पुलिसकर्मियों की हत्या सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल था। इस घटना के बाद वह श्रीनगर के हरवान इलाके में स्थानांतरित हो गया। वह हाजिन में हुई सीआरपीएफ कर्मियों की हत्या व बुचपोरा में बिलाल कॉलोनी सौरा के एक नागरिक नदीफ हनीफ खान की हत्या में भी शामिल था। इसके अलावा, मारे गए दोनों आतंकवादी हाजिन में पुलिस/एसएफ के तलाशी दल पर हमले में भी शामिल थे, जिसमें एक पुलिस कर्मी सीटी ज़हीर अब्बास शहीद हो गया था।
-----------------------
हाजिन में आतंकी के घर पर सुरक्षा बल तैनात
हरवान इलाके में एक मुठभेड़ में मारे गए सलीम पर्रे के बांदीपोरा के हाजिन स्थित घर पर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। हाजिन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लोगों को भड़काने की कोशिश में कई युवाओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें