फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: दो दर्जन नागरिकों का हत्यारा लश्कर कमांडर और एक पाक आतंकी ढेर, दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस को मिली कामयाबी

Mon, 03 Jan 2022 09:08 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को शालीमार गार्डन में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के खूंखार शीर्ष कमांडर सलीम पारे व पाकिस्तानी आतंकी हमजा को हरवान इलाके में एक मुठभेड़ में मारा गिराया। सलीम वर्ष 2016 में एक दर्जन नागरिकों की गला काटकर की गई हत्याओं में शामिल था, जबकि हमजा बांदीपोरा में दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। दोनों मुठभेड़ स्थलों से हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को शालीमार गार्डन में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शालीमार गार्डन के अंदर एक आतंकी मारा गया। उसकी पहचान कुख्यात लश्कर कमांडर सलीम पारे के रूप में हुई। आईजी ने सलीम पारे के मारे जाने की घटना को पुलिस के लिए बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि सलीम वर्ष 2016 से इलाके में सक्रिय था। इसी वर्ष 12 नागरिकों की गला काट कर की गई हत्याओं में शामिल थे। इसके अलावा उसके खिलाफ लगभग दो दर्जन हत्याओं के मामले दर्ज हैं।

तलाशी अभियान जारी
इस बीच श्रीनगर के गुसू इलाके में हुई दूसरी मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी मारा गया। उसकी शिनाख्त पाकिस्तान निवासी हमजा के रूप में हुई है। आईजी ने टवीट कर बताया कि हमजा बांदीपोरा इलाके में हुई दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। उसके बाद वह हरवान इलाके में शिफ्ट हो गया था और यहीं से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अभी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन


दिसंबर से अब तक 7 पाकिस्तानियों समेत 27 आतंकी मार गिराए
दिसंबर माह से अब तक सात पाकिस्तानी समेत 27 आतंकवादी सुरक्षाबलों के हाथों मुठभेड़ में मारे गए हैं। पिछले चार दिनों में घाटी में 12 आतंकियों का काम तमाम किया गया है। जिसमें चार पाकिस्तानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें