फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरा में हमला, एसपी बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के सौरा इलाके में मंगलवार की शाम आतंकियों ने एसपी हजरत बल के नेतृत्व में लगे नाका पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। कार सवार आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई से एक आतंकी के घायल हो गया है। पुलिस ने आतंकियों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एसपी हजरतबल सौरा में नाके पर सीआरपीएफ टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन आतंकी नाके पर पहुंचे। उन्होंने नाका पार्टी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग होते ही सतर्क जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तत्काल जवाबी कार्रवाई की। जवानों की फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया। इसके बाद आतंकी भाग निकले। नाका पार्टी की ओर से आतंकियों के वाहन का पीछा किया गया। इस बीच शहर के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर सतर्कता बढ़ा दी गई। हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें