फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने पुलिस फालोअर को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार शाम आतंकियों ने पुलिस के एक फॉलोअर को पैतृक गांव के पास गोली मारकर घायल कर दिया। इस बीच त्राल इलाके में आईईडी बरामद कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुलवामा के बांडजू गांव में फॉलोअर मुश्ताक अहमद वागे को आतंकियों ने गोली मारी। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बताते हैं कि बांडजू फॉलोअर का पैतृक गांव है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। वहीं, त्राल इलाके के बुच्चू गांव के जंगल क्षेत्र में आतंकियों की ओर से प्लांट की गई आईईडी बरामद की गई। आईईडी एक टिन के कनस्तर में फिट थी। कनस्तर यूरिया से भरी हुई थी और तार बाहर निकले हुए थे। मौके के निरीक्षण से यह पता लगता है कि आईईडी वहीं बनाई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें