फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष 28 नागरिकों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में इस वर्ष अब तक आतंकियों ने 28 नागरिकों की हत्या की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वीरवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इन नागरिकों में 5 स्थानीय हिंदू व सिख जबकि दो गैर स्थानीय हिंदू मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सभी आतंकी तंजीमों के शीर्ष नेतृत्व के मारे जाने से वे काफी कमजोर हुए हैं। सीमापार आतंकियों के आका भी इससे निराश हैं और उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी है। अब वह निहत्थे पुलिस कर्मियों, महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे तमाम मामलों में आतंकी पिस्टल का इस्तेमाल करते रहे हैं। इन कारनामों को नए आतंकी व ओजीडब्लूय अंजाम दे रहे हैं। हम ऐसे सभी हाई ब्रीड आतंकवादियों की पहचान कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजीपी ने कहा हमें कई जानकारियां मिली हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम सुरक्षाबलों के साथ अभियान भी शुरू कर रहे हैं। हम आम जनता से विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों से अपील करते हैं कि वे घबराएं नहीं। हम शांति और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें