पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी इश्फाक अहमद मीर की संपत्ति अटैच की गई है। आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है। कार्रवाई के तहत एक रिहायशी मकान, आठ दुकानें, पांच कमरे, एक फायर सर्विस शेड, एक शौचालय और दो वॉशरूम को अटैच किया गया है। इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.17 करोड़ बताई गई है।
यह कार्रवाई नशा तस्करी से जुड़े अवैध कारोबार की कमाई और उससे बनाए गए संपत्ति नेटवर्क की पहचान कर कानून के तहत कार्रवाई करने के प्रयासों का हिस्सा है। अनंतनाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।