फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन और पांपोर में आग से तबाही: कहीं चार मकान जलकर राख तो कहीं बाइक शोरूम धधका, दमकल की कई गाड़ियां तैनात

Sun, 22 Nov 2026 11:49 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

रामबन के भट्टी गनोट गांव में आग लगने से एक ही परिवार के चार रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए और पांपोर के फ्रस्तबल इलाके में कोंगपोश मोटर्स बाइक शोरूम भी भीषण आग की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
चार रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के भट्टी गनोट गांव में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से घरों में रखा सामान भी नष्ट हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आग की चपेट में आए मकान बशीर अहमद, फिरदौस अहमद, मोहम्मद इसराइल और इम्तियाज अहमद के थे। घटना में किसी की जान जाने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इलियास खान और एसएसपी अन्ना लता सिन्हा मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और कार्रवाई की निगरानी की।

पांपोर के फ्रस्तबल में बाइक शोरूम आग की चपेट में
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर स्थित फ्रस्तबल इलाके में देर रात एक बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग कोंगपोश मोटर्स के शोरूम में लगी, जिसके बाद दमकल एवं आपातकालीन सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग की गंभीरता को देखते हुए पांपोर से अतिरिक्त दमकल वाहन और काकापोरा फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलवाई गईं। इसके अलावा, श्रीनगर कमांड के नौगाम फायर स्टेशन से एक टीम को सहायता के लिए रवाना किया गया।

पुलवामा और श्रीनगर कमांड के तीन फायर स्टेशनों की चार दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर काबू पाने का अभियान जारी है। शोरूम में आग से हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें