फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में परीक्षा समन्वयक की नियुक्ति से भड़के छात्र, कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल का पुतला फूंकते छ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि में परीक्षा समन्वयक की नियुक्ति से नाराज छात्रसंघ और जय हो छात्र संगठन ने कुलपति को पुतला फूंका। छात्रों ने आरोप लगाया कि ऊपरी दबाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी को समन्वयक नियुक्त किया गया है। गत 1 जनवरी को गढ़वाल विवि के पहले स्थायी परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन 7 जनवरी को विवि प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रो. आरसी भट्ट को परीक्षा समन्वयक नियुक्त करते हुए परीक्षा नियंत्रक को उनके अधीन कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को इसी मुद्दे पर छात्र नेताओं ने गढ़वाल विवि के मुख्य गेट के समक्ष कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों का कहना था कि सालों बाद पहली बार स्थायी परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति हुई है। उन्हें स्वतंत्र काम करने के बजाय ऐसे पद के अधीन कर दिया, जो विवि एक्ट में नहीं है। विवि एक्ट में परीक्षा समन्वयक का पद नहीं है। आरोप लगाया कि विवि में जातिवाद चल रहा है। आरएसएस के दबाव में संगठन के पदाधिकारी को समन्वयक बनाया गया है। पुतला फूंकने वालों में बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, जय हो के सुधांशु थपलियाल कैवल्य जखमोला, पुनीत अग्रवाल, आयुष कंडारी व अखिलेश आर्य आदि शामिल थे। मामले में गढ़वाल विवि के कुलसचिव के हवाले से विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि यह विवि का आंतरिक मामला है। कोविड-19 को देखते हुए समयबद्ध रिजल्ट घोषित करने की दृष्टि से यह नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें