फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसएसपी नागपुरे ने दिए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
अनंतनाग में एसएसपी की सुरक्षा समीक्षा बैठक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अनंतनाग। एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने रविवार को जिला पुलिस कार्यालय अनंतनाग में एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इसमें जिले की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, पुलिस की तैयारियों और लंबित मामलों की जांच में हुई प्रगति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
बैठक में एएसपी नॉर्थ कैंप अश्मुकाम रमीज राजा, सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी और पुलिस पोस्ट के इंचार्ज शामिल हुए। बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले में अपराध के रुझानों, दर्ज मामलों की जांच, लंबित मामलों और अपराध की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को परिणाम आधारित पुलिसिंग सुनिश्चित करने, निगरानी व्यवस्था मजबूत बनाने और लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों से पूरी व्यावसायिकता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

नशे के खतरे के खिलाफ पुलिस के सख्त रुख को दोहराते हुए एसएसपी नागपुरे ने नशा तस्करों, ड्रग पेडलरों और आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें