फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रेशीपोरा में 1.20 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने रेशीपोरा इलाके में नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, चौकी रेशीपोरा की टीम ने चौकी प्रभारी के नेतृत्व में घाट टोकिना इलाके में कार्रवाई करते हुए इम्तियाज अहमद नाइकू निवासी रेशी मोहल्ला, मस्जिद के निकट, त्राल पायीन को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली गई। बैग से 1.20 किलो अर्ध-सूखा गांजा, 109.97 ग्राम मक्की के छिलके में लिपटा गहरे भूरे रंग का दबाया हुआ गांजा तथा 4.96 ग्राम गोल आकार का गांजा बरामद किया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन अवंतिपोरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें