फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर फेस्टिवल : पर्यटकों से गुलजार हुई बायसरन घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। फिल्म बेताब से प्रसिद्ध हुई पहलगाम की खूबसूरत बेताब घाटी में आयोजित विंटर फेस्टिवल ने एक बार फिर सैलानियों को आकर्षित किया है। बर्फ से ढकी वादियों के बीच आयोजित इस महोत्सव को देखने के लिए वीरवार को देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

विंटर फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न साहसिक खेलों और स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसे पर्यटकों ने खूब सराहा। पर्यटकों ने कहा कि फिल्म बेताब की यादें आज भी इस घाटी में ताजा हैं और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें बार-बार आने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पहलगाम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिलाल अहमद ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी की सुंदरता और भी बढ़ गई है जिससे पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विंटर फेस्टिवल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें