संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल। एएन-32 कारगिल कूरियर सेवा ने शीतकालीन सत्र की पहली जम्मू उड़ान कारगिल और जम्मू के बीच वीरवार को संचालित की। दिन भर में दो उड़ानें संचालित की गईं जिनमें कुल 128 यात्रियों ने यात्रा की।
जम्मू हवाई अड्डे पर वायुसेना के पायलटों और क्रू अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कारगिल से जम्मू सेक्टर में कुल 32 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया। इनमें पहली उड़ान में 18 और दूसरी में 14 यात्री शामिल थे।
वापसी में जम्मू से कारगिल के लिए पहली उड़ान में 53 और दूसरी उड़ान में 43 यात्रियों ने सफर किया।
सेवा का लाभ उठाने वाले यात्रियों ने सर्दी के महीनों में आवश्यक हवाई संपर्क उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कारगिल और वायुसेना के प्रति आभार व्यक्त किया।