अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में शुक्रवार को तेज धूप ने दिन का तापमान बढ़ा दिया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, हालांकि दोपहर बाद कुछ अलग-थलग जगहों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 10-12 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारों का छोटा दौर आ सकता है।
13-15 मई को आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। अगले 5 दिनों के दौरान कई जगहों पर दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।