फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अफीम की अवैध खेती को किया नष्ट, दो एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
अनंतनाग में नष्ट की भांग की खेती। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

थाना अचबल को सूचना मिली थी कि अब्दुल रहमान राथर निवासी खुडपोरा नोवगाम है ने अपनी जमीन पर अवैध रूप से अफीम की फसल उगाई है। जांच अधिकारी ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग एक मरला भूमि पर की गई खेती को नष्ट कर दिया।
इसी तरह, थाना ऐशमुकम को अब्दुल खालिक भट द्वारा अफीम की खेती करने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो जिस भूमि पर खेती थी वह अब्दुल रजाक भट के कब्जे वाली एक मरला भूमि थी। इसे नष्ट कर थाना ऐशमुकाम में एफआईआर दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें