पुलवामा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी व आयोजक। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को वॉलीबॉल नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन किया। फाइनल मुकाबला डेंजरपोरा मगाम और गूमअहमदपोरा मगाम के बीच खेला गया। इसमें डेंजरपोरा मगाम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में सब-डिवीजन मगाम के विभिन्न क्षेत्रों से टीमों ने उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना के साथ भाग लिया। मैच बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल मगाम में खेले गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ मगाम मोहम्मद अशरफ (जेकेपीएस) ने शिरकत की। खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेता एवं उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। संवाद