फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: डल झील में कुदरत को और करीब से निहार सकेंगे सैलानी, पर्यटन बढ़ाएगी ढलते सूरज की लालिमा

Mon, 30 Oct 2023 12:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डल झील के किनारे सनसेट पार्क बनाया जाएगा, जो स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को झील की सुंदरता निहारने के लिए व्यूइंग डेक प्रदान करेगा। ढलते सूरज की किरणें पर्यटन का उदय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
श्रीनगर की डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश प्रशासन श्रीनगर में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसी के तहत डल झील के किनारे सनसेट पार्क बनाया जाएगा, जो स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को झील की सुंदरता निहारने के लिए व्यूइंग डेक प्रदान करेगा। ढलते सूरज की किरणें पर्यटन का उदय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। परियोजना के पूरा होते ही सैलानियों का हुजूम कुदरत को नजदीक से निहार सकेगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह पहल डल झील की और लोकप्रियता बढ़ाएगी। साथ ही पर्यटकों को सुरम्य डल झील के किनारे सुखद अनुभव महसूस कराएगी। सनसेट पार्क में फुटपाथ निर्माण के साथ लाइटिंग का प्रबंध किया जाएगा।

श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ठेकेदार मोहम्मद इकबाल ने कहा कि डल झील के किनारे अभी जो निर्माण कार्य चल रहा है वह शहर के सौंदर्यीकरण में मदद करेगा और पर्यटकों को आकर्षित करेगा। पर्यटक इस सनसेट पार्क में बैठ सकेंगे और डल झील की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। सनसेट पार्क और संबद्ध बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सैलानियों की संख्या को बढ़ाएगा और एक नया पर्यटन स्थल प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें