बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए बड़ा और बेहतर ट्रैक बनाने के लिए काम जारी है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दिख रहा है कि बीआरओ के वाहन पवित्र के पास पहुंच गए हैं। इस बार करीब साढ़े चार लाख भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पवित्र गुफा में भगवान शिव की पूजा के साथ ही इस वर्ष 31 अगस्त को तीर्थ यात्रा संपन्न हो गई। पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ ही 62 दिन की बाबा अमरनाथ की यात्रा पूरी हुई। इससे पहले 2022 में करीब तीन लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।