फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ब्राउन शुगर व चरस के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ब्राउन शुगर और चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन




थाना बिजबिहाड़ा की पुलिस टीम ने तुलखान क्रॉसिंग के पास नाका चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मुश्ताक अहमद वागे निवासी नायद मोहल्ला बिजबिहाड़ा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 500 ग्राम चरस बरामद हुई। इसी तरह केरिकदल इलाके में बिजबिहाड़ा पुलिस टीम ने कैसर जिलानी भट निवासी सल्लार कुल्लर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। तीसरे आरोपी सबूर अहमद हारू निवासी बिजबिहाड़ा को 9.27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें