बारामुला में दुर्घटना पीड़ित परिवार को चेक देते डीसी। स्रोत प्रशासन
बारामुला। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने बुधवार को दुर्घटना पीड़ित के आश्रितों को 12.78 लाख रुपये मुआवजे का चेक वितरित किया। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद अशरफ मलिक की 13 अक्टूबर 2025 को बारामुला के कनिस्पोरा में काम की जगह पर दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह राशि मृतक के आश्रितों को कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के अनुसार दी गई। संवाद