फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Terror Attack: श्रीनगर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, बेटी घायल

Tue, 24 May 2022 06:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया। पुलिसकर्मी और उसकी बेटी जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में ही पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Srinagar Terror Attack - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के सौरा के अंचार इलाके में मंगलवार को आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया। बताया जा रहा है कि इस हमले में पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिसकर्मी की बेटी भी जख्मी हो गई है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में ही पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के सौरा के अंचार इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी सैफुल्लाह कादरी पर गोलियों से हमला किया। इस गोलीबारी में कादरी और उनकी बेटी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया। लेकिन, इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटी का इलाज जारी है।

हमले के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। सभी नाकों पर अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें