फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दक्षिण और उत्तरी कश्मीर में जल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कुपवाड़ा, बारामुला व कुलगाम जिलों में भारी बर्फबारी के कारण कई जल आपूर्ति योजनाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गई हैं। लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने वीरवार को बताया कि बहाली का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी जबकि ऊपरी इलाकों में इसमें 72 घंटे तक का समय लग सकता है। शोपियां में पानी की आपूर्ति बाधित होने पर श्रीनगर से दो अतिरिक्त पानी के टैंकर भेजे गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिल सके। जहां भी आवश्यकता है वहां ऐसी ही आपातकालीन व्यवस्थाएं की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें