फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: टंगधार से गंभीर मरीजों को प्रशासन ने कराया एयरलिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिला प्रशासन ने वीरवार को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टंगधार से आठ लोगों को हेलिकॉप्टर से कुपवाड़ा पहुंचाया। इनमें तीन गंभीर रूप से बीमार मरीज शामिल थे। यह कार्रवाई समय पर और तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए की गई।
विज्ञापन

कुपवाड़ा के डिप्टी कमिश्नर श्रीकांत सुसे ने बताया कि विशेष उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को सड़क मार्ग से स्थानांतरित नहीं किया जा सकता था इसलिए एयरलिफ्ट अभियान चलाया गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला गया और उन्हें कुपवाड़ा की उचित चिकित्सा सुविधाओं में स्थानांतरित किया गया। प्रशासन दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों के निवासियों को आपातकालीन स्थिति और प्रतिकूल मौसम के दौरान भी निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) टंगधार सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने में जुटी हुई है। कई स्थानों पर भूस्खलन होने से काम में रुकावट आई है लेकिन उन्हें विश्वास है कि सड़क जल्द ही खोल दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें