स्कॉस्ट के में छात्रा को दी गई फेलोशिप। स्रोत स्कॉस्ट
- फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
श्रीनगर। स्कॉस्ट कश्मीर के जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग डिवीजन, फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर वडूरा की पीएचडी छात्रा इशरत रियाज को केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने प्रतिष्ठित इंस्पायर फेलोशिप से सम्मानित किया है।
इशरत हेड डिवीजन ऑफ जीपीबी स्कॉस्ट कश्मीर प्रो. परवेज ए सोफी के मार्गदर्शन में काम कर रही हैं। इशरत को उनकी पीएचडी के लिए शोध प्रस्ताव के आधार पर यह प्रतिस्पर्धी फेलोशिप प्रदान की गई है। इसमें वह मल्टी-ओमिक्स प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत फेनोटाइपिंग दृष्टिकोण का उपयोग कर कश्मीर घाटी की फलियों के राष्ट्रीय कोर सेट और लैंडरेस विविधता का रूपात्मक, पोषण और जलवायु अनुकूलन गुणों के लिए मूल्यांकन करेंगी।
इशरत को पहले स्नातक में यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और एनएएचईपी के तहत कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी में ओवरसीज फेलोशिप भी मिल चुकी है। उन्होंने साइंटिफिक रिपोर्ट्स, प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज, जेनेटिक रिसोर्सेज एंड क्रॉप इवोल्यूशन सहित उच्च प्रभाव वाले जर्नल्स में प्रकाशन किया है। स्कॉस्ट के कुलपति प्रो. नजीर अहमद गनई ने छात्रा, डीन प्रो. शकील ए मीर और उनके मेंटर को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धियां शोध छात्रों को उनके शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी।