फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूर बाग एसटीपी मार्च तक पूरी तरह होगा शुरू : अंशुल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिविजनल कमिश्नर ने की श्रीनगर में यूईईडी विकास परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर (डिवकॉम) अंशुल गर्ग ने शुक्रवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें श्रीनगर में अर्बन एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) द्वारा चल रही और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान डिवकॉम ने कहा कि नूर बाग सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मार्च तक पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।
बैठक की शुरुआत में यूईईडी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ने कश्मीर डिवीजन में चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें विशेष रूप से श्रीनगर शहर पर फोकस किया गया। उन्होंने डिवीजन में अर्बन लोकल बॉडीज (यूएलबी) की संख्या, तैयार डीपीआर, टेंडर की गई परियोजनाओं, चल रही परियोजनाओं और मूल्यांकन के अधीन परियोजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ने एसबीएम (अर्बन) 2.0 के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) कार्यों की स्थिति, श्रीनगर शहर की समग्र सीवरेज स्थिति, शहर की जल निकायों में प्रदूषण नियंत्रण उपायों, यूईईडी की प्रमुख चल रही परियोजनाओं, ग्रेटर श्रीनगर के जोन-3 की सीवरेज स्कीम और 60 एमएलडी नूरबाग एसटीपी से जुड़े मुद्दों तथा प्रोजेक्ट की स्थिति पर भी ब्रिफिंग दी। बैठक को संबोधित करते हुए डिवकॉम ने यूईईडी को सभी चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए चरणबद्ध समय-सीमा तैयार करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने 60 एमएलडी नूरबाग एसटीपी से जुड़े मुद्दों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए जिसमें बिजली आपूर्ति बढ़ाना, रिसाव रोकना, सभी 20,000 घरों को कनेक्शन देना, आलमगीरी बाजार में लाइन कनेक्शन पूरा करना और उचित सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना शामिल है। यह बैठक श्रीनगर में सीवरेज और पर्यावरणीय सुधारों को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें