संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। लोक भवन में सोमवार को श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर महंत रोहित शास्त्री ने जूनापीठाधीश्वर, आचार्यमहामण्डलेश्वर, अनन्तश्रीविभूषित पूज्यपाद स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज द्वारा प्रकाशित पुस्तक लाइट ऑफ द मास्टर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भेंट की।
भेंट के दौरान महंत शास्त्री ने प्रदेश में देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण के लिए ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों से उपराज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही दिसंबर में आयोजित होने वाले वार्षिक ‘कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार’ समारोह के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्रस्ट की ओर से संस्कृत भाषा के संवर्धन तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।