कुलगाम के काजीगुंड में वाहनों की जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
कुलगाम। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के काजीगुंड इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन जांच व तलाशी अभियान चलाया।
एक अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी अभियान थाना प्रभारी काजीगुंड सैयद नजीर इंद्राबी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान की निगरानी एएसपी हाईवे और एसडीपीओ काजीगुंड ने की। यह कार्रवाई एसएसपी कुलगाम अनायत अली चौधरी के निर्देशों के तहत अंजाम दी गई। अधिकारी के अनुसार अभियान के दौरान वाहनों की गहन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। संवाद