कुपवाड़ा के कचैल में थाना दिवस। स्रोत पुलिस
कुपवाड़ा। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट मचैल घाटी में वीरवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस चौकी डुडी मचैल में एसएचओ मीर फारूक के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। मचैल घाटी के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी शिकायतें तथा समस्याएं सीधे एसएचओ के समक्ष रखीं। कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को आगे की कार्रवाई के लिए नोट किया गया। एसएचओ मीर फारूक ने निवासियों को आश्वासन दिया कि बाकी मामलों को एसएसपी कुपवाड़ा तथा संबंधित विभागों के साथ उठाया जाएगा और शीघ्र समाधान कराया जाएगा। संवाद