फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोपोर के मंज सीर में गैरकानूनी रेत खनन से नदी के किनारे को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- इलाके के लोगों ने जताई चिंता, कहा- बिना रोक-टोक काम जारी रखे हुए है रेत माफिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जिले के सोपोर में मंज सीर के लोगों ने नदी के किनारे लगातार हो रहे गैरकानूनी रेत खनन पर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बड़े पैमाने पर हो रही खोदाई से तटबंधों और आस-पास की जमीन की स्थिरता को गंभीर खतरा हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तथाकथित रेत माफिया बिना किसी रोक-टोक के अपना काम जारी रखे हुए है। खासकर देर शाम और रात के समय। यहां तक कि रेड जोन से भी रेत और नदी के तल का सामान हटाने के लिए अर्थ-मूवर और कैरियर का इस्तेमाल कर रहा है। लोगों ने बताया कि गैरकानूनी खनन वाले हिस्से दिन-ब-दिन गहरे होते जा रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि नदी के किनारे की मिट्टी ढीली होने से कटाव, जमीन खिसक सकती है और जलस्तर बढ़ने पर बांध टूट सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने और कभी-कभी कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया सक्रिय है। उन्होंने चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग, रात में चेकिंग और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शक के दायरे में आने वाले इलाके को सील किया जाएगा : डीएमओ

इस बीच बारामुला के जिला मिनरल ऑफिसर (डीएमओ) जुल्फिकार अहमद ने कहा कि रेत माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम गैरकानूनी रेत निकालने में शामिल गाड़ियों और मशीनरी को सीज कर रहे हैं। वह सख्त मॉनिटरिंग के लिए डिप्टी कमिश्नर को लिखेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शक के दायरे में आने वाले इलाके को सील कर दिया जाएगा। आगे अतिक्रमण रोकने के लिए निगरानी में रखा जाएगा। डीएमओ ने लोगों से किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की ताकि राजस्व और पुलिस टीमें समय पर कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें