फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में रमजान के माह में पहुंचीं 1.5 लाख से अधिक भेड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। घाटी में रमजान के पवित्र महीने में 1.5 लाख से अधिक भेड़ें लाई गईं। प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान कश्मीर में कुल 1,55,550 भेड़ें भेजी गईं। 19 फरवरी से 19 मार्च के बीच घाटी में पशुधन ले जाने वाले 915 से अधिक ट्रक पहुंचे।

मटन डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव मेहराज-उद-दीन ने बताया कि 19 फरवरी से 12 मार्च के बीच कश्मीर में रोजाना लगभग 30 ट्रक भेड़ें आ रही थीं। इस लगातार सप्लाई से रोजे के महीने के ज्यादातर समय तक बाजारों में स्टॉक बना रहा। पिछले हफ्ते 13 मार्च से 19 मार्च के बीच मांग में तेजी से उछाल आया। उस दौरान भेड़ें ले जाने वाले 255 ट्रक घाटी में दाखिल हुए जिससे खपत में साफ बढ़ोतरी दिखी। उन्होंने बताया कि हर ट्रक में लगभग 170 भेड़ें होती हैं जिसका मतलब है कि रमजान के दौरान कश्मीर घाटी में कुल 1,55,550 लाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि लगातार सप्लाई से सभी बाजारों में मटन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, भले ही इफ्तार और शाम के खाने के दौरान मांग अपने चरम पर होती है। निवासियों ने भी कहा कि यह बढ़ोतरी मौसमी मांग और मटन के प्रति कश्मीरियों की गहरी पसंद खासकर धार्मिक मौकों पर, दोनों को दर्शाती है।

पिछले हफ्ते बुचर एसोसिएशन की ओर से कीमतों में बदलाव किए जाने के बाद मटन की कीमत बढ़कर 740 रुपये प्रति किलो हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें