बांदीपोरा। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत बांदीपोरा पुलिस ने मंगलवार को एसके बाला इलाके में कार्रवाई की। यहां पत्थरों के अवैध उत्खनन में कथित रूप से इस्तेमाल की जा रही दो एलएंडटी मशीनों को जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट आजस की टीम ने खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर रात करीब 2 बजे चिन्हित स्थान पर छापा मारा। इस दौरान दोनों एलएंडटी मशीनों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत की गई है। इसके अलावा, अवैध खनन गतिविधि के संबंध में 45,050 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। संवाद