बारामुला। बारामुला जिले के खिमब्यार गांव में मंगलवार को आग लगने की घटना सामने आई। इसमें दो स्थानीय नागरिकों की गोशालाएं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही बारामुला पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीमें तुरंत हरकत में आईं और मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। संयुक्त टीमों के त्वरित प्रयासों से आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया जिससे लपटें आसपास की अन्य इमारतों और रिहायशी मकानों तक नहीं फैल सकीं।
हादसे में खिमब्यार निवासी गुलाम अहमद खान के था गुलजार अहमद गनई की गोशालाओं को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि आम जनता की जान-माल की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद