फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में अवैध खनन पर कार्रवाई, सात वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो जेसीबी, दो डंपर और तीन टिप्पर जब्त किए। इस संबंध में दो अलग-अलग एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार चौकी तुर्कवांगम की पुलिस टीम ने हफ श्रिमल इलाके में गश्त के दौरान अवैध खनन में लगे वाहनों को पकड़ा। पहले पुलिस ने एक जेसीबी और दो डंपर को बिना अनुमति के खनन करते हुए पाया। इस मामले में थाना जैनापोरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई के दौरान एक अन्य जेसीबी और तीन टिप्पर को अवैध रूप से खनन करते हुए पकड़प्गया। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें