श्रीनगर। शहर के टेंगपोरा हाईवे पर सोमवार की सुबह स्कूल समय के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी चला रहे कई नाबालिग छात्रों को पकड़ा। यह कार्रवाई डीएसपी मेहबूब की निगरानी में की गई।
पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूटी चलाते हुए पाए गए। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही स्कूटियों को जब्त कर लिया। छात्रों के अभिभावकों को फोन कर थाने में बुलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिगों को स्कूटी या कार चलाने के लिए न दें। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों की ओर से वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। संवाद