फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हजरत सैयद नूर शाह वली बगदादी के सालाना उर्स में उमड़े जायरीन

विज्ञापन
कुलगाम के कुंड में उर्स में पहुंचे जायरीन। संवाद
विज्ञापन
- कड़ाके की सर्दी के बीच वाल्टांगू कुंड दरगाह पर पहुंचे सैकड़ों लोग
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग कुंड इलाके के वाल्टांगू में सूफी संत हजरत सैयद नूर शाह वली बगदादी के सालाना उर्स में शामिल हुए। घाटी के अलग-अलग हिस्सों से पुरुष, महिलाएं और बच्चे समेत कई लोग दरगाह पर माथा टेकने आए।
सोमवार दोपहर को सबसे ज्यादा भीड़ रही जिसमें खास नमाज, पवित्र कुरान की तिलावत और नात-ए-शरीफ पढ़ी गई। उर्स के कार्यक्रम देर रात तक चले। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि उर्स हर साल श्रद्धा के साथ मनाया जाता है जिसमें हर तरह के लोग दुआ और रूहानी सुकून पाने आते हैं। यह दरगाह लोगों के लिए आस्था, एकता और शांति की निशानी है। धार्मिक प्रवचनों के दौरान विद्वानों ने हजरत सैयद नूर शाह वली बगदादी के जीवन और शिक्षाओं पर रोशनी डाली। इंसानियत की सेवा करने और इस्लाम, दया वभाईचारे का संदेश फैलाने के लिए उनके समर्पण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल मनाए जाने वाले उर्स में जायरीन ने दुआ-ए-मजलिस और फातिहा भी पढ़ी। कश्मीर में हमेशा के लिए शांति, खुशहाली और मेलजोल के लिए प्रार्थना की। औकाफ कमेटी ने स्थानीय लोगों के सक्रिय सहयोग से जायरीनों के लिए इंतजाम किए। लंगर भी बांटा गया। कमेटी ने लगभग 250 स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर उर्स के दौरान जायरीनों के बीच खाने की करीब चार हजार प्लेटें बांटीं। जिला प्रशासन ने जरूरी इंतजाम किए। सीनियर पुलिस अधिकारी जिनमें एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस हाईवे काजीगुंड भी शामिल थे जो खुद इंतजाम देख रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें