फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोनमर्ग में 13 से 16 फरवरी तक होगी राष्ट्रीय स्नोशू दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
- देशभर से 150 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, स्थानीय खिलाड़ी भी होंगे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सोनमर्ग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग 10वीं राष्ट्रीय स्नोशू रनिंग चैंपियनशिप का आयोजन कराने जा रहा है। स्नोशू एसोसिएशन के सहयोग से 13 से 16 फरवरी तक यह दौड़ प्रतियोगगी होगी। इसमें देशभर से 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को इसकी जर्सी लांच की गई।
इस दौरान डायरेक्टर टूरिज्म सैयद कमर ने बताया कि सोनमर्ग में 10वीं राष्ट्रीय स्नोशू रनिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एथलीट हिस्सा लेंगे। सोनमर्ग को एक प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए इस आयोजन को कराया जा रहा है। विभाग ने सोनमर्ग को इसलिए चुना है क्योंकि यहां प्राकृतिक बर्फ से बिछा स्थल और पर्याप्त बर्फ की उपलब्धता है। इसका उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है बल्कि सोनमर्ग को विंटर टूरिज्म हब के रूप में प्रचारित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नोशू दौड़ यूरोप का प्रसिद्ध खेल है। हाल ही में इटली में वर्ल्ड स्नोशू प्रतियोगिता हुई थी जिसमें कश्मीर के खिलाड़ी मुजम्मिल शामिल हुए थे। कश्मीर को पर्यटन के लिए जाना जाता है। अब इसे खेलों के आयोजनों के लिए भी विकसित किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग होटल एसोसिएशनों और कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स भी इसमें सहयोग दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें