पीएजीडी घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के मुद्दे पर रविवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेगा। गठबंधन उप राज्यपाल से मिलकर कश्मीरी पंडितों और अन्य लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएगा।
पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के मुद्दे पर रविवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेगा। गठबंधन के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, माकपा नेता एमवाई तारिगामी व मुजफ्फर शाह सुबह साढ़े 11 बजे उप राज्यपाल से मिलकर घाटी के हालात तथा कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को गठबंधन की हुई बैठक में पूरे मामले पर उप राज्यपाल से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी देने का फैसला किया गया था। पीएजीडी प्रवक्ता तारिगामी ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि बडगाम में राहुल भट की हत्या ने कश्मीरी समाज को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चिंताओं को पीएजीडी के सामने रखा था। गठबंधन उप राज्यपाल से मिलकर कश्मीरी पंडितों और अन्य लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएगा। यह भी बताया जाएगा कि बडगाम में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी पंडितों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण था।