गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद बुधवार को एवलांच एडवाइजरी जारी की गई है। गांदरबल पुलिस ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में समय पर मदद के लिए खास हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आम लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक मौसम ठीक न हो जाए और संबंधित अधिकारी एडवाइजरी हटा न लें तब तक वे ऊंचाई और एवलांच वाले इलाकों में बिना वजह यात्रा न करें। आम जनता, पर्यटक और आने-जाने वालों से अपील है कि वे अपनी जान और माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में गांदरबल पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों - डायल 112, 9906668731, 9419371774, 9541786731, 01942416478 और 01942416564 पर संपर्क करें। प्रवक्ता ने कहा कि गांदरबल पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जनता के सहयोग की अपील करती है। संवाद