फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में बूंदाबांदी, गुलमर्ग सहित कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी

विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी का लुत्फ उठाते विदेशी पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
- दिनभर छाए रहे बादल, आज सुबह भी पहाड़ों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बर्फबारी का पूर्वानुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। बुधवार को सुबह श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं गुलमर्ग सहित कई ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी भी हुई। पर्यटकों ने गुलमर्ग में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
बुधवार को अधिकतर जगहों पर दिनभर बादल छाए रहे। दिन और रात का पारे में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है लेकिन ठंडी हवा ने लोगों को राहत नहीं लेने दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार सुबह पहाड़ों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें