फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉ. फारूक और उमर अब्दुल्ला ने महाशिवरात्रि पर लोगों को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कश्मीरी पंडित समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संयुक्त संदेश में दोनों नेताओं ने इस त्योहार को क्षेत्र के लिए गहन धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला बताया। उन्होंने कहा कि अनादिकाल से हेरथ (महाशिवरात्रि का कश्मीरी नाम) पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता रहा है जो कश्मीर की सदाबहार सद्भावना और सह-अस्तित्व की भावना का प्रतीक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह त्योहार घाटी की बहुलतावादी संस्कृति को परिभाषित करने वाले भाईचारे और एकता के बंधनों को नई ताजगी प्रदान करता है। हेरथ कश्मीर की अनूठी सांस्कृतिक और सभ्यतागत पहचान को पुनर्जीवित करता है। यह पहचान हमारे प्रिय कश्मीरी पंडितों की उपस्थिति और योगदान के बिना अधूरी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अवसर सभी समुदायों के बीच शांति, समृद्धि और नई एकजुटता लाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी शिवरात्रि के पवित्र अवसर पर पंडित समुदाय को गर्मजोशी से शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें