पुलवामा के अवंतिपोरा में जब्त वाहन। स्रोत पुलिस
पुलवामा। पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को त्राल में तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस चौकी अरिपल के एएसआई बिलाल अहमद की अगुवाई में कार्रवाई की गई। जब्त किए गए वाहनों के चालकों की पहचान अरिपल निवासी बासित इरफान, यावर अहमद, तनवीर अहमद और महराजुदीन भट निवासी दरगनाईगुंड के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद