बांदीपोरा। फ्लोरिकल्चर, पार्क और गार्डन विभाग के प्रशासनिक सचिव ने शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए बांदीपोरा में बैठक की। इस दाैरान डीसी इंदु कंवल चिब ने कहा कि नशे के कई हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। इन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
वहीं इस दौरे के दौरान मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने और नारकोटिक्स के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने के लिए चल रहे उपायों का आकलन किया। बैठक के दौरान डीसी इंदु कंवल चिब ने कहा कि प्रशासन मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह बात उल्लेख करते हुए कि जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से जुड़े कई हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने नशे के उपयोग और तस्करी में शामिल व्यक्तियों का भी नक्शा तैयार किया है।
डीसी ने कहा कि हमने नेटवर्क को तोड़ने के लिए नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि कड़ाई से प्रवर्तन को जागरूकता और पुनर्वास प्रयासों के साथ जोड़ा जा रहा है। डीसी ने कहा कि कार्रवाई के तहत पिछले 10 दिनों में छह ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए गए हैं।